फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला किसान भी लैवेंडर की जानकारी के लिए पहुंचीं रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। महिला किसानों की टीम कृषि विभाग की तरफ से भेजे गए दल के साथ रामनगर पहुंचीं और लैवेंडर की खेती के बारे में जानकारी हासिल की। महिला किसान शक्ति देवी तथा कैलाशो देवी ने कहा कि वह भी अपने खेतों में फसल लगाने में परिवार का पूरा सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

सब्जियां हो या मक्की, सरसों या गेहूं उसके लिए भी वह पूरा सहयोग करती हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और बन भी रही हैं। इन महिलाओं का कहना था कि कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र की 60 के करीब महिलाओं को रामनगर में लैवेंडर की जानकारी के लिए भेजा है। एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने रामनगर में लैवेंडर को लेकर जानकारी हासिल की और अपने क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए और लैवेंडर को बढ़ावा देने के लिए मेहनत करेंगी।
उन्होंने कहा की नई तकनीक का भी अब इस्तेमाल किया जा रहा है तो हर किसी को इसका लाभ लेना चाहिए और इससे काफी लाभ मिलते हैं। लैवेंडर किसानों की आय में बढ़ोतरी करता है बाकी फसलों के साथ-साथ लैवेंडर भी इस क्षेत्र में लगाने का प्रयास किया जाएगा ताकि किसानों को इसके लगाने के तरीके और इसके लाभ के बारे में बताया जाएगा। वहीं इंचार्ज एईओ राकेश गुप्ता ने कहा कि रामनगर में लैवेंडर को लेकर क्षेत्र के पुरुष तथा महिलाओं को जानकारी के लिए भेजा गया। किसानों को नई तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उम्मीद है आने वाले समय में इस क्षेत्र में लैवेंडर खेतों में दिखेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें