फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरोली में भूस्खलन से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन में मरम्मत के कार्य के चलते शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। वहीं, चिनैनी के समरोली में हाईवे पर चट्टाने गिरने से उधमपुर-चिनैनी और डोडा-किश्तवाड़ के लिए भी आवाजाही नहीं हो सकी है। इस कारण वाहन चालकों सहित क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

समरोली में चट्टाने गिरने से बंद हुए राजमार्ग के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, इस कारण उधमपुर में भी कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। गौरतलब है कि रामबन के विभिन्न हिस्सों में करीब पांच माह से हर शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते हाईवे को बंद किया जा रहा है। पुलिस ने वीरवार देर रात को ही घाटी जाने वाले वाहनों को उधमपुर के जखैनी से आगे जाने से रोक दिया था। उधमपुर के जखैनी के साथ रठियान, बट्टलबालियां, मांड, गरनई, टिकरी में भी सैकड़ों वाहनों रोका गया है।
डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट पर चलने वाले वाहनों चालक से पूछताछ के बाद आगे जाने की अनुमति मिल रही थी। लेकिन इसी बीच समरोली के समीप भूस्खलन होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इस कारण दिनभर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें