चिनैनी कसबे में रविवार की सुबह से शाम तक बीएसएनएल की लैंडलाइन और ब्राडबैंड सेवा एक बार फिर से ठप हो गई। इससे बीएसएनएल उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह से ही लैंडलाइन और ब्राडबैंड सेवा ठप हो गई थी। इसकी वजह से उपभोक्ता शाम तक इंटरनेट के इस्तेमाल से वंचित रहे। उनका कहना है कि विभाग के कर्मियों से संपर्क करते रहे। शाम को जब सेवा बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।