फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 'पनशान डोगरे दी' में क्रिमची की पूनम बनीं विजेता

Thu, 09 Jul 2026 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रामनगर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ''पनशान डोगरे दी'' में क्रिमची गांव की 17 वर्षीय छात्रा पूनम कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटियां फाउंडेशन की ओर से बीते सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डोगरी लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इनमें पूनम कुमारी ने डोगरी लोक नृत्य से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने पूनम कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम कुमारी की माता संतोष कुमारी और पिता कुलदीप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। बताया कि पूनम ने किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं ली है। अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर विभिन्न मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। पूनम की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे उधमपुर जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें