फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटॉप आने वालों के लिए कोविड जांच और टीकाकरण होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वीरवार को इस संबंध में एसडीएम परवेज अहमद नायक ने चिनैनी में बैठक कर स्थिति को स्पष्ट किया है। बैठक में उन्होंने बताया कि पटनीटॉप सहित चिनैनी के अन्य पर्यटन स्थलों में आने वालों के लिए कोविड जांच और वैक्सीनेशन रिपोर्ट होना जरूरी है।
विज्ञापन

वीरवार को पटनीटॉप में एसडीएम चिनैनी परवेज अहमद नायक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें होटल कारोबारियों, दुकानदारों, गैस्ट हाउस मालिकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि पटनीटॉप आने वाले सैलानियों के लिए कोरोना जांच एवं वैक्सीनेशन रिपोर्ट होना जरूरी है। साथ ही कोविड एसओपी का पालण करने के लिए भी पर्यटकों से कहें, ताकि कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सके। कुद में भी टीम तैनात रहेगी जो पर्यटकों से पूछताछ कर आगे की ओर रवाना करेगी। यदि सैलानियों ने वैक्सीन व कोरोना जांच नहीं करवाई है तो मौके पर ही शिविर में जांच करवाई जाएगी। बिना अनुमति के किसी को भी पटनीटॉप में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें