उधमपुर। रेशम उत्पादन विकास विभाग कार्यालय परिसर में चल रही कोकून मंडी में शनिवार को पांचवें दिन 105 कीट पालकों ने भाग लिया और 3782.700 किलो कोकून बेची। इससे कीट पालकों ने 15,37,110 रुपये की राशि अर्जित की।
पहली जुलाई से शुरु हुई कोकून मंडी 25 जुलाई तक चलेगी। पांच दिन में इसमें अबतक 666 कीटपालक भाग लेकर 30,151.67 किलो कोकून बेच चुके हैं और इससे उन्हें एक करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई हुई है।
विज्ञापन
विभाग की जिला अधिकारी सुषमा गौतम का कहना है कि मंडी 25 जुलाई तक लगेगी। इसमें जिला उधमपुर के विभिन्न इलाकों के लगभग साढ़े 4 हजार से अधिक कीट पालकों के भाग लेंगे। फसल की खरीद के लिए पश्चिम बंगाल और बेंग्लुरू के अलावा जम्मू-कश्मीर के स्थानीय कारोबारी भी पहुंचे हैं।
किसानों को फसल का अच्छा दाम मिल रहा है। अभी तक अधिकतम बोली 1500 रुपये प्रति किलोग्राम रही है। विभाग का प्रयास है कि कीट पालकों को उनकी फसल का सही और बढि़या दाम मिले और उन्हें मंडी में किसी तरह की परेशानी न हो।