फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में शराब ठेके को लेकर फिर भड़का गुस्सा, सड़क जाम की

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में शराब ठेके को लेकर फिर विरोध तेज हो गया है। बुधवार को जिलना क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर आए और किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आवासीय क्षेत्र के निकट ठेका खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होगा। विशेषकर महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आसपास मंदिर और शैक्षणिक संस्थान भी हैं जिस कारण बच्चों और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उच्च न्यायालय के आदेश की जानकारी दी और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी फिरदौस अहमद लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे पर प्रदर्शनकारी मांगों पर अड़े रहे। कई घंटे तक प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। लोगों ने मांग की है कि शराब ठेके को आबादी वाले क्षेत्र से स्थानांतरित किया जाए ताकि सामाजिक वातावरण और जनजीवन प्रभावित न हो।
पिछले महीने भी सेन पेट्रोल फिलिंग स्टेशन के पास ठेका खोलेने का कड़ा विरोध हुआ था जो प्रशासनिक हस्तक्षेप और पुलिस सहयोग से बंद हो गया था। अब उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ठेका दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें