फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा मुक्त अभियान के तहत किश्तवाड़ में खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जारी नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत इंटर स्कूल जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। द्राबशाला के एचएसएस पतनाजी में अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

किश्तवाड़ के चौगान मैदान में अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों की खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें 283 छात्रों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धात्मक भावना और टीम वर्क का परिचय दिया। नागसेनी के बीवीएम एचएसएस में अंडर-17 लड़कों की योग प्रतियोगिता में 39 छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
जोन पाडर में अंडर-17 छात्राओं की क्रिकेट, योग, एथलेटिक्स और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों की करीब 92 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से लड़कियों को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत हाई स्कूल चिंगाम, एचएस देहरना मढ़वा और एचएस लोपारा में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें