किश्तवाड़। जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर करीब तीन बजे के बाद बारिश शुरू हो गई जिससे तापमान में गिरावट आ गई और मौसम ठंडा हो गया।कुछ दिन से लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के बाद फिर ठंड का अहसास बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम में बदलाव ने दिनचर्या पर असर डाला है। पर्वतीय इलाकों में अभी भी रातें ठंडी हैं और लोग रजाई ले रहे हैं। संवाद