फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़: बच्चे के अपहरण की आरोपी महिला पर लगा PSA, कठुआ जेल में भेजा

Thu, 10 Nov 2022 11:53 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

आरोपी मुठभेड़ में मारे गए आतंकी जहूर दीन की पत्नी है, जिस पर इसी साल किश्तवाड़ अस्पताल से 27 सितंबर को बच्चे के अपहरण का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर माह में छह माह के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला पर पीएसए लगाकर कठुआ जेल भेज दिया गया है। आरोपी मुठभेड़ में मारे गए आतंकी जहूर दीन की पत्नी है, जिस पर इसी साल किश्तवाड़ अस्पताल से 27 सितंबर को बच्चे के अपहरण का आरोप है। कोर्ट से आरोपी महिला को जमानत मिल गई थी। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने खारिज कर दिया था, जिसे बाद में सत्र न्यायाधीश ने जमानत पर रिहा कर दिया था। बुधवार को पीएसए लगाए जाने की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, सामान्य कानून से इस महिला को भविष्य में ऐसी वारदात से रोकना मुश्किल है। इन परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी पर पीएसए लगाया गया है। उसे हिरासत में लेकर कठुआ जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें