फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक ने मचैल में मां चंडी के दरबार में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
किश्तवाड़.. मचैल यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। पाडर-नागसेनी के विधायक सुनील शर्मा ने वार्षिक मचैल माता यात्रा के उद्घाटन के अवसर पर चंडी माता मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या के बावजूद कई यात्रियों को खराब सड़क संपर्क और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के कारण अभी भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने तीर्थ यात्रियों के लिए एक सुगम और अधिक आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु इस दूरस्थ और पवित्र क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में निरंतर काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में हाल ही में किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला जिनमें बेहतर सड़क संपर्क, बेहतर बिजली आपूर्ति, संचार के लिए मोबाइल टावरों की स्थापना और नागरिक सुविधाओं में वृद्धि शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों, दोनों के लाभ के लिए मंदिर और उसके आसपास के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए और प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर के कारण यात्रियों को हो सकती है असुविधा
जिला किश्तवाड़ में लगभग एक माह से नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। इस कारण मालीपेठ से लेकर बस अड्डा, कुलीद व जिला मुख्यालय तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे मचैल यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा हो सकती है। नगर परिषद के सफाई कर्मी जिला प्रशासन को गंदगी उठाने नहीं दे रहे। ऐसे में लोगों को मुंह पर कपड़ा रख शहर के मुख्य मार्ग व गलियों से गुजरना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले जिला उपायुक्त ने आदेश जारी कर ब्लाक विभाग के सफाई कर्मचारियों को काम पर लगाया था परंतु नगर परिषद के सफाई कर्मी प्रदर्शन करने लगे और फिर से गंदगी को बिखेर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें