फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचैल यात्रा : श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पांच हजार पहुंचा

विज्ञापन
वाहनों पर मचैल यात्रा के लि रवाना होते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
- लंबी-लंबी कतारों में लगकर घटों इंतजार के बाद दर्शन करने के लिए आ रही बारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। आधिकारिक तौर पर 25 जुलाई से आरंभ हुई जिले की प्रसिद्ध मचैल यात्रा में रविवार देर रात्रि तक एक लाख पांच हजार श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं। लंबी-लंबी कतारों में लगकर घटों इंतजार के बाद दर्शन करने की बारी आ रही है।
एक तरफ सावन में बारिश की बूंदें गिर रही हैं दूसरी तरफ देश भर से हजारों वाहनों में आकर श्रद्धालु मचैल पाडर के लिए आ रहे हैं। जिला किश्तवाड़ के सरकूट मंदिर में जगह कम होने से जिला प्रशासन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी किश्तवाड़ शहर से लगभग 300 से अधिक छोटे-बड़े वाहन पाडर के लिए मुख्य मार्ग से गुजरे।पूरे शहर में जाम की स्थिति बन रही है। जिला प्रशासन की तरफ से मार्ग पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं जो लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जम्मू, उधमपुर, डोडा व अन्य राज्यों से यात्री मचैल पधार रहे हैं। पाडर में श्रद्धालुओं के लिए कई जगह लंगर लगाए गए हैं। पाडर में गुलाबगढ़-चिसोती मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की तरफ से जेसीबी मशीनें लगा कर रखी हैं ताकि भूस्खलन होने पर मार्ग को बहाल किया जा सके। इस मार्ग पर रोजाना 300 से अधिक वाहन आ-जा रहे हैं जो यात्रियों को ले जाते हैं और वापिस लाते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 17 अगस्त को जम्मू के जैन बाजार से मचैल यात्रा की पवित्र छड़ी और माता ज्वाला जी की ज्योत मचैल के लिए रवाना होगी। ये उसी दिन शाम को डोडा पहुंचेगी। 18 को वहां से किश्तवाड़, किश्तवाड़ से अठोली के लिए 19 अगस्त को , 20 को गुलाबगढ़, 21 को चिसोती, 22 को माता के भवन और 23 अगस्त को मचैल में भव्य जागरण होगा। इसी तरह 24 अगस्त को छड़ी वापसी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें