फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण के मामलों में कमी आने से किश्तवाड़ ग्रीन जोन में

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। इस सप्ताह मात्र 45 संक्रमण के मामले आने के बाद जिले को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। इसके साथ ही 76 लोग महामारी को मात देने में कामयाब हुए हैं। यह जानकारी डीसी अशोक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में पाबंदियों में और ढील मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्च से अभी तक 1801 मामले मिले हैं, जिनमें से 1688 रिकवर हुए हैं। इनमें 135 अस्पताल में रिकवर हुए हैं। अभी तक आठ लोग जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जिनमें एक पोस्ट कोविड मरीज शामिल है। पिछले सप्ताह 95 मामले थे इस बार काफी कम हो गए हैं। अभी मात्र 97 मामले सक्रिय हैं। जिले में 45 से अधिक आयु वर्ग के 93 प्रतिशत और 18 से 44 वर्ष आयू वर्ग में 23 प्रतिशत टीकाकरण हो गया हैै। शहर में भी एक-दो दिन में वैक्सीनेशन शिविर लगाया जाएगा, जहां दुकानदारों व वाहन चालकों का टीकाकरण होगा। इस सप्ताह लगभग 9597 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें