किश्तवाड़। जिले में विधायक मेहराज मलिक के समर्थन में दो दर्जन लोगों ने स्थानीय बस अड्डा पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक मलिक को छोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से पीएसए लगाकर विधायक को गिरफ्तार किया गया है जो क लोकतांत्रिक देश के लिए खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी उसे छोड़ा नहीं गया तो भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेता शेख जफरुल्ला, डीडीसी सदस्य विधायक के समर्थन में डोडा के लिए जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। संवाद