फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़-डुल रोड पर आज यातायात बंद रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला मजिस्ट्रेट किश्तवाड़ के आदेश के अनुसार किश्तवाड़-डुल मार्ग पर शनिवार को यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक आरआर कैंप के पास पर एक बड़े पत्थर को विस्फोटक से हटाने के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन



तीन सितंबर को भारी बारिश के कारण सड़क पर गिरे इस पत्थर से भारी वाहनों की सुरक्षित आवाजाही बाधित हो रही थी। 118 आरसीसी (जीआरईएफ) की ओर से विस्फोटक कार्य किया जाएगा जिसमें आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे। वरिष्ठ अधीक्षक पुलिस, किश्तवाड इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।



जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है और सूचना का व्यापक प्रचार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है ताकि यात्रियों को समय पर जानकारी मिल सके। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है, जिनमें तहसीलदार किश्तवाड़, एआरटीओ किश्तवाड़ और डिप्टी एसपी ट्रैफिक शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें