किश्तवाड़। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तसलीम वानी ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ड्राइविंग लाइसेंस अयोग्य घोषित कर दिया है तथा संबंधित वाहन की आरसी भी निलंबित कर दी है। थाना किश्तवाड़ में जुनैद रमजान बट्ट निवासी नागबटना कुंतवाड़ा के खिलाफ एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज है। प्रशासन का कहना है कि नशा तस्करी और एनडीपीएस मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद