किश्तवाड़। जिले में नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तसलीम वानी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत शाकिर हुसैन निवासी पूही और अर्जुन कुमार निवासी संग्रामभाटा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा थाना वाड़वन में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मोहम्मद यूनिस मीर निवासी मढ़वा का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया है। संवाद