फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरथल व मचैल माता मंदिर समेत धार्मिक स्थलों में कार्य पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त पंकज कुमार शर्मा ने जेएंडके आर्किटेक्चर एवं हेरिटेज योजना के तहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सरथल माता मंदिर, मचैल माता मंदिर, गोम्पा गुलधरपट्टी और विभिन्न स्थानों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में भातन डिमजी बौद्ध स्थल, देविगोल ज्वाला माता मंदिर, रघुनाथ मंदिर और अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने, योग्य एजेंसियों से टेंडर प्रक्रिया सुनिश्चित करने और पारंपरिक वास्तुकला के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धरोहर संरक्षण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें