फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उपायुक्त ने एफएलओ के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- किश्तवाड़ में जेकेसीआईपी परियोजना की प्रगति की समीक्षा, मशरूम की खेती व शहद उत्पादन के अंतर्गत आवेदनों की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने वीरवार को जिले में जम्मू और कश्मीर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना (जेकेसीआईपी) की प्रगति का आकलन किया। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने एफएलओ के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और कृषक समुदाय को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रमुख सरकारी योजनाओं के प्रभावी और समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। उपायुक्त ने कृषि विभाग के क्षेत्र स्तरीय अधिकारियों को जेकेसीआईपी के विभिन्न घटकों जिनमें केसर, औषधीय एवं सुगंधित पौधे, जल प्रबंधन, सुरक्षात्मक खेती, मशरूम की खेती और शहद उत्पादन शामिल हैं के अंतर्गत आवेदनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि अब तक कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें किश्तवाड़ से सात, मुगलमैदान और पलमाड़ से एक-एक, जबकि नागसेनी और ठाकराई ब्लॉक से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। नागसेनी और ठाकराई ब्लॉक के एफएलओ को अगली समीक्षा बैठक से पहले अधिक आवेदन जमा कराने के निर्देश दिए गए। किश्तवाड़ के मुख्य कृषि अधिकारी को जेकेसीआईपी के अंतर्गत आवेदन भरने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने को कहा।
एफएलओ को अपने-अपने ब्लॉकों के कृषि कल्याण समूहों को भी अधिक आवेदन जुटाने के लिए शामिल करने के लिए कहा गया। इसी प्रकार बागवानी विभाग के एफएलओ को योजना के तहत सेब, अखरोट और कीवी घटकों के अंतर्गत आवेदन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। यह देखा गया कि बागवानी के अंतर्गत अब तक आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला भेड़पालन विभाग को आवेदन संग्रह में तेजी लाने और अनुमोदित मामलों के लिए जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक करने के निर्देश दिए गए।
इस क्षेत्र में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त एफपीओ विकास अधिकारी शाहनवाज़ को पशुपालकों के समर्थन से संबंधित घटक के एक भाग के रूप में पर्यावरण संरक्षण कोष के अंतर्गत युवा क्लबों के गठन की पहल करने का निर्देश दिया गया। अग्रणी बैंक प्रबंधक को आगामी केएसए ग्रामीण ऋण कार्यशाला के लिए एक बैंकिंग प्रतिनिधि नामित करने को भी कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी विभागों से समन्वय से काम करने और किश्तवाड़ में जेकेसीआईपी के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पात्र लाभार्थियों तक पहुंचने के अपने प्रयासों को तेज करने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुशल चंदेल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी साजिद मुस्तफा, जिला शिक्षा अधिकारी, एलडीएम के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें