फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी ने किसानों को प्रशिक्षण के लिए किया रवाना

विज्ञापन
किश्तवाड़ से 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय किसान प्रशिक्षण दौरे को डीसी ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने सोमवार को जिले 42 किसानों के एक दल को पालमपुर के लिए सात दिवसीय कृषक भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम पर रवाना किया। यह दौरा कृषि विभाग किश्तवाड़ द्वारा केंद्र सरकार प्रायोजित योजना (एटीएमए) के तहत आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एटीएमए जैसी पहलें किसानों के ज्ञान संवर्द्धन, कौशल विकास और आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रसार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान किसान प्रगतिशील कृषकों और विशेषज्ञों से मिलकर आधुनिक फसल तकनीक, टिकाऊ खेती, जैविक खेती और कृषि में मूल्य संवर्द्धन जैसी विधियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित किसान पालमपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्रों, कृषि विज्ञान केंद्रों और मॉडल फार्मों में संरचित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। साथ ही वे वैज्ञानिकों और प्रगतिशील कृषकों के साथ संवाद कर व्यावहारिक समाधान भी जानेंगे, जिससे उत्पादन और आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह भ्रमण उन्हें वैज्ञानिक पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा।
कृषि विभाग किश्तवाड़ के मुख्य कृषि अधिकारी कुषल चंदेल ने बताया कि यह भ्रमण कृषि को तकनीक-आधारित बनाने और आजीविका के विविध अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों का अहम हिस्सा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लें और लौटकर अपने अनुभव अन्य किसानों के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

किश्तवाड़ से 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय किसान प्रशिक्षण दौरे को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें