फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी के आदेश पर सफाई पर लगे कर्मी, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
रोष जताते हड़ताली सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
कहा- हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मंगलवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल व प्रशासन को मांगों पूरी करने में हमारा साथ देना चाहिए, लेकिन डीसी के आदेश पर कुछ कर्मी सफाई पर लगाए गए हैं। हम इसका विरोध करते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
मंगलवार को जिला उपायुक्त ने कुछ सफाई कर्मचारियों को काम पर लगाया था, लेकिन हड़ताली कर्मियों ने काम बंद करवा दिया। इसके बाद उन्होंने धरना दिया। उन्होंने कहा कि हमने हड़ताल मांग पूरी करवाने के लिए की हैं, ना कि उपायुक्त हमारा काम किसी और से काम करवाए। उपायुक्त ने अपने फंड से कुछ सफाई कर्मचारियों को काम पर लगाया जो कि हम होने नहीं देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को बीमारी फैलने का खतरा है। इसे लेकर कई वरिष्ठ सामाजिक नेता और राजनीतिक दलों के नेताओं ने उपायुक्त से मांग की थी कि आप कुछ सफाई कर्मचारियों को गंदगी उठाने के लिए कहें। इसका नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बशीर अहमद ने कहा कि हम ऐसा कुछ भी होने नहीं देंगे। हर नेता चाहे कोई भी हो किसी पार्टी का भी हो, उनको हमारा सहयोग करना चाहिए। अगर हमारा काम किसी और से करवाया गया तो हम मरने के लिए भी तैयार हैं। हम अनुरोध करते हैं कि जिला प्रशासन हमारा सहयोग करे अन्यथा हम मरेंगे तो जिला प्रशासन ही उसका जिम्मदार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें