फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मियों के समर्थन में भाजपा नेताओं ने उमर सरकार के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं की किल्लत व सफाई कर्मचारियों के हक के लिए भाजपाई ने एक दिन का धरना प्रदर्शन उमर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले में शनिवार को भाजपा नेताओं ने हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मियों का समर्थन करते हुए जम्मू-कश्मीर की सरकार के खिलाफ धरना दिया। धरने में नागसेनी-पाडर के विधायक सुनील कुमार शर्मा व किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार भी शामिल हुईं।
सुबह 11 बजे से लेकर लगभग दो बजे तक स्थानीय बाॅयज हायर सकेंडेरी स्कूल के बाहर सड़क के किनारे टेंट लगाकर धरना दिया गया। इसमें लगभग 200 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने उमर सरकार के खिलाफ जमकर बोला। कहा कि जब चुनाव होने थे तो उन्होंने जनता का भरोसा जीतने के लिए कई वादे किए थे। बिजली निशुल्क दी जाएगी, गेस सिलिंडर में सब्सिडी दी जाएगी। राशन इतने रुपये किलो दिया जाएगा। डेलीवेजरों को स्थायी किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों सहित अनेक कर्मचारियों को अच्छा वेतन दिया जाएगा। बेरोजगारी समाप्त की जाएगी लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

विधायक सुनील कुमार शर्मा व शगुन परिहार ने कहा कि उमर सरकार लोगों से किए वादे पूरे करने में विफल रही है। पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई है परंतु सरकार चुप है। उन्होंने सरकार को निकम्मा बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उमर तेरे राज में अंधेर हैं.. अंधेर है के नारे लगाए।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि लोगों ने अपना वोट देकर सरकार बनाई, मगर उन्हें उमर सरकार से कोई लाभ नहींहहुआ। हर गांव में पानी की किल्लत है। जल जीवन मिशन को लेकर केंद्र सरकार ने खुल कर धन दिया है। पाइपों को सड़कों पर रख दिया गया है जबकि काम नहीं हो रहा। आज हम सड़क पर सांकेतिक धरना देने पहुंचे हैं। जल्द ही जम्मू के सचिवालय चलो.. का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें क्योंकि वह असफल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें