एचएडीपी लाभार्थी को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी
किश्तवाड़। डीसी पंकज कुमार शर्मा ने बुधवार को तहत मढ़वा उपमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्र नौपाची के एक किसान मोहम्मद शफी को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। किसान को दूरस्थ क्षेत्रों में आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने में सहायता के लिए 50 फीसदी सब्सिडी, अधिकतम 4.5 लाख रुपये की सीमा के साथ प्रदान की गई। इस दौरान डीसी ने लाभार्थी से बातचीत कर जानकारी हासिल की। योजना के तहत जिले में अब तक किसान लाभार्थियों को चार ट्रैक्टर प्रदान किए जा चुके हैं। कृषि विभाग जिले भर के किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न एचएडीपी पहलों के तहत 50 से 90 फीसदी तक की सब्सिडी प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर डीसी ने जिले के सभी किसानों से कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। संवाद