उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्कर रफाकत निवासी वार्ड 12 देविका नजदीक साईं बाबा मंदिर उधमपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ हिरासत वारंट अमल में लाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को कोट भलवाल जेल में रखा है। आरोपी उधमपुर में मादक पदार्थों के व्यापार को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। संवाद