उधमपुर। जिला युवा सेवाए एवं खेल विभाग ने नगर के सुभाष स्टेडियम में जारी अंतर जिला खो-खो अंडर-17 ब्वॉयज प्रतियोगिता में मंगलवार को पूल ए और पूल बी की टीमों के बीच मुकाबले कराए। इसमें पूल ए की टीमों के बीच खेले गए पहले मुकाबले में श्रीनगर ने बांदीपोरा को पांच अंकों से हराया।
दूसरे मुकाबले में कठुआ ने जिला पुलवामा को दो अंकों से मात दी। तीसरे मुकाबले में सांबा ने बडगाम को आठ अंकों से पछाड़ा। वहीं, चौथे मुकाबले में श्रीनगर ने जम्मू को सात अंकों और पारी से हराया। पांचवें मुकाबले में कठुआ ने शोपियां को चार अंक व पारी से पीटा। वहीं, छठे मुकाबले में डोडा ने राजोरी को तीन अंकों से हराया। जबकि, दिन के सातवें मुकाबले में डोडा ने कठुआ को छह अंक व पारी से हरा दिया।
उधर, पूल बी की टीमों के बीच खेले गए पहले मुकाबले में बारामूला ने कुपवाड़ा को एक अंक से हराया। दूसरे मैच में अनंतनाग और किश्तवाड़ आमने सामने थे जिसमें किश्तवाड़ को छह अंक व पारी से हार मिली। तीसरे मैच में कुलगाम ने गांदरबल को नौ अंक व पारी से हराया। चौथे मुकाबले में बारामूला ने रियासी को 18 अंकों और पारी से मात दी। पांचवें मैच में रामबन ने अनंतनाग को नौ अंक व पीर से हराया।
छठे मुकाबले में उधमपुर ने पुंछ को पांच अंक व पारी से पटखनी दी। सातवें मैच में बारामूला ने कुलगाम को पांच अंकों और पारी से हराया। जबकि, आठवें मुकाबले में उधमपुर ने रामबन को चार अंक एवं पारी से हराकर बढ़त बनाई। विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार और सहकारिता निदेशक गजानफर अली के संरक्षण और डीसी इंदु कंवल चिब की अध्यक्षता तथा जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 20 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं।
इसमें 226 खिलाड़ियों के साथ 92 अधिकारी शामिल हैं। यह पूरी प्रतियोगिता नॉक आउट के आधार पर आयोजित की जा रही है। मैचों का संचालन करने वाले अधिकारियों में राजकुमार गुप्ता, राज कुमार डोगरा, कंचन शर्मा, पुष्प कुमार, रमन कुमार, सुनील दत्त खजूरिया, राजेश वर्मा, कुलभूषण शर्मा, ऋषि शर्मा, पूजा शर्मा, ज्योतिका शर्मा, सुरभि अंताल मुख्य रूप से शामिल रहे।