फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देर शाम पैदल यात्रा के लिए खुला हिमकोटि मार्ग

Tue, 10 Sep 2024 05:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गत सप्ताह भूस्खलन से टीम का शेड क्षतिग्रस्त होने से दो महिला श्रद्धालुओं की हुई थी मौत
विज्ञापन

एक हफ्ते से मात्र दो-तीन बार ही आवाजाही के लिए खोला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त हुए हिमकोटि मार्ग व टीन के शेड की मरम्मत का काम जोरशोर से जारी है। सोमवार देर शाम आठ बजे पैदल यात्रा के लिए खोल दिया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भवन की ओर जयकारे लगाते हुए प्रस्थान कर रहे हैं।
हालांकि, मां वैष्णो देवी की यात्रा पारंपरिक मार्ग से भी जारी है। गौरतलब रहे कि एक सितंबर को बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के कारण जहां हिमकोटि मार्ग व टीन के शेड को नुकसान पहुंचा था वहीं, चट्टानों की चपेट में आने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत व एक बच्ची घायल हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद हफ्ते में मरम्मत के दौरान दो से तीन बार ही जांच के लिए मार्ग को पैदल यात्रा के लिए खोला गया था। इसके चलते बैटरी कार सेवा भी एक हफ्ते से बंद है, जिस कारण श्रद्धालुओं को पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू की मदद से ही यात्रा पूरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने मुख्य सचिव सहित मां के दरबार में नवाया शीश

श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्य सचिव अटल डुल्लू के साथ कटड़ा पहुंचे। इसके बाद वाहन में सवार होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। साथ ही सुबह दिव्य आरती में शामिल हुए और बाद में अधिकारियों से मार्ग की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सुबह नौ बजे कटड़ा से जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें