स्वास्थ्य विभाग की ओर से कूहनाला में लोगों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान के तहत सोमवार को कूह नाला क्षेत्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डाक्टरों की टीम ने लोगों को डायरिया से बचाव के बारे में जागरूक करने के साथ ही अपने क्षेत्र व घर के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
टीम ने बताया कि किस तरह से दूषित पानी के सेवन डायरिया खतरा बढ़ जाता है और बासी रोटी या बाहर जंक फूड में गुणवत्ता का ध्यान न रखने की वजह से भी डायरिया जैसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। समस्या के बढ़ने पर इंसान की मौत भी हो सकती है। ऐसे में खुद भी सावधानी बरतें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। इस मौके पर लोगों में विभाग की ओर से निशुल्क ओआरएस के पैक्ट व दवाइयां वितरित की गई। टीम ने लोगों को ओआरएस का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने के लिए जागरूक किया। डाक्टरों द्वारा लोगों को डायरिया से बचने के लिए बताई गई सावधानियां बरतने को कहा। डाक्टरों की टीम ने लोगों को मौजूदा समय में पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों को डायरिया से बचना है तो सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। हम सब को खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोना है। ताकि हमारे हाथ साफ हो और किसी प्रकार की कोई संक्रमण न हो ओर हम बीमारियों से अपने आपको बचा सके।