फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धर्मनगरी कटड़ा में छाए रहे बादल, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही

विज्ञापन
मां के दरबार दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में त्रिकुटा पर्वत पर रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। सप्ताहांत होने के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला।
मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इससे कुछ श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर चार बजे तक लगभग 17,800 श्रद्धालु दर्शन के लिए भवन की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं, शनिवार को लगभग 27600 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

हालांकि अन्य सुविधाएं जैसे अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरो घाटी तक की रोपवे सेवा सुचारु रूप से संचालित होती रही। प्रशासन की ओर से सभी जरूरी सुरक्षा प्रबंध किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
सप्ताहांत होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखने को मिली। भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और श्राइन बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें