फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी यात्रा रोकने पर तीर्थयात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
कटड़ा में यात्रा के लिए आगे जाने देने को लेकर पुलिस कर्मियों के साथ बहस करते हुए एक महिला श्रद्
विज्ञापन
- पुलिस और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने समझाकर शांत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में बाणगंगा की दर्शनी ड्योढ़ी पर श्रद्धालुओं ने रविवार को हंगामा किया। पुलिस ने इन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। श्रद्धालु भवन की ओर जाने की जिद पर अड़े थे क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में 14 सितंबर से यात्रा शुरू होने की जानकारी मिली थी।
मौसम को देखते हुए तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 14 तारीख से वैष्णो देवी यात्रा का अपना फैसला वापस लिया है। हाल ही में अर्धकुंवारी क्षेत्र में भूस्खलन से इतना बड़ा हादसा होने के बाद यात्रा को लेकर श्राइन बोर्ड सावधानी से कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


उधर श्रद्धालुओं का कहना था कि बार-बार यात्रा की तारीख बदलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने अपनी नौकरियों से छुट्टियां लेकर और टिकट बुक कर यहां तक यात्रा की है लेकिन अब असमंजस की स्थिति से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पुलिस और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को समझाया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और मौसम साफ होने पर ही यात्रा शुरू की जाएगी। श्रद्धालुओं को नियमों और सुरक्षा कारणों की जानकारी दी गई। आखिरकार माहौल शांत हुआ और श्रद्धालु लौट गए। हालांकि उनमें निराशा साफ दिख रही थी।
श्राइन बोर्ड की इस सावधानी को देखते हुए समझा जा सकता है कि वे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। श्रद्धालुओं से भी अपील है कि वे प्रशासन के फैसले को समझें और सहयोग करें।
विज्ञापन


मां के दर्शन के लिए आई महिलाएं हुईं भावुक
दर्शनी ड्योढ़ी पर एकत्रित हुए श्रद्धालुओं में शामिल कुछ महिलाएं भावुक दिखीं। इनका कहना था कि वे कई दिन से यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। हालांकि पुलिस और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि शनिवार देर रात हुई बारिश से भवन मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने पर ही यात्रा शुरू हो पाएगी। इस पर श्रद्धालु मायूस होकर लौट गए। कुछ श्रद्धालु अभी भी कटड़ा में इस उम्मीद में रुके हुए हैं कि शायद एक-दो दिन में यात्रा शुरू हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें