नवरात्र के बाद और त्योहारी सीजन के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में आई गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में नवरात्र में रोजाना करीब चालीस हजार श्रद्धालु मां के चरणों में हाजरी लगाने पहुंच रहे थे। अब यह संख्या काफी कम हो गई है। वीरवार को शाम छह बजे तक करीब 13,282 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हुए। बता दें कि नवरात्र में करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में नमन किया था।
पंजीकरण कक्ष के अनुसार बुधवार को 15878 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन पहुंचे थे। वीरवार को शाम छह बजे तक यह संख्या 13,282 थी। मगर कक्ष बंद होने में चार घंटे बाकी थे। इन दिनों भवन में आराम से श्रद्धालु मां के दरबार में प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगा रहे हैं। भवन में रात के समय थोड़ी ठंड रहती है। दिन में मौसम सुहावना रहता है। कटड़ा से साझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा और अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा सहित भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा श्रद्धालुओं को आसानी से मिल रही है।