फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में शतचंडी महायज्ञ शुरू, प्रांगण में हुई पूजा

Wed, 15 Jan 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
शतचंडी महायज्ञ से पहले मंदिर में मंत्रोच्चार करते पंडित। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में हर बर्ष की तरह इस वर्ष भी पवित्र मकर संक्रांति पर प्राचीन विशाल शतचंडी महायज्ञ कटड़ा में दुर्गा भवन के प्रांगण में हवन पूजा अाैर जाप के साथ आरंभ हो गया है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर मंगलवार सुबह 8 बजे मुख्य पंडित रवि शास्त्री के सानिध्य में 51 प्रकांड पंडितों ने कटड़ा में दुर्गा भवन के प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना कर विशाल शतचंडी महायज्ञ को लेकर हवन, पूजा व जाप शुरू किया। यह रात्रि 8 बजे तक जारी रहा। 15 जनवरी दोपहर 12 बजे समस्त नगर वासियों की ओर से पूर्णाहुति दी जाएगी।
इसके बाद कन्या पूजन का आयोजन होगा और दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ समिति के प्रधान राकेश दुबे, सदस्य आदि ने बताया कि यह प्राचीन शतचंडी महायज्ञ कटड़ा के बुजुर्गों द्वारा पहले मां वैष्णो देवी के भवन पर प्रांगण में किया जाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें