फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कटड़ा व आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में बारिश भारी और भूस्खलन ने कटड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हालात यह हैं कि शहर में मोबाइल नेटवर्क व अन्य सेवाओं के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति पर भी प्रभावित हुई है। लगातार बंद पड़ी आपूर्ति के चलते लोगों को पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार कटड़ा और आसपास के कई इलाकों में पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। नगर विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हो चुकी है। हालांकि झज्जर और बाणगंगा स्रोतों से आंशिक रूप से जलापूर्ति अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें कई दिन से नियमित पानी नहीं मिल रहा। रोजमर्रा की जरूरतों तक सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोग मजबूरन निजी टैंकरों और दुकानों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी वरुण शर्मा, राकेश कुमार, मोहनलाल, श्यामलाल, माखनलाल आदि का कहना है कि 26 अगस्त के बाद एक सितंबर को कुछ समय के लिए जल की आपूर्ति दी गई।इस बीच प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह पानी की बर्बादी न करें। साथ ही विभाग ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों का जीवन और कठिन हो गया है।
कोट..
धंसर से कटड़ा आने वाली पाइपलाइन भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन पानी में बह चुकी है। इस कारण आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। झज्जर और बाणगंगा से कुछ जलापूर्ति कुछ-कुछ समय के लिए दी जा रही है। बारिश रुकते ही लगभग तीन दिन में काम पूरा कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- दीपक महाजन, एईई, जल आपूर्ति विभाग

या कुओं-छोटे स्रोतों पर निर्भर हो रहे हैं। जल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश और भूस्खलन की वजह से कई जगह पाइप लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिन्हें दुरुस्त करने का काम जारी है। विभाग की टीमें लगातार प्रभावित स्थानों पर काम कर रही हैं। मौसम सामान्य रहा तो अगले कुछ दिनों में स्थिति सुधर सकती है और नियमित पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें