फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 58 दिन की पदयात्रा के बाद खंडवा से कटड़ा पहुंचे 46 श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के रहने वाले 46 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। ये श्रद्धालु पिछले 58 दिन से पैदल यात्रा करते हुए रथ के साथ यात्रा कर रहे थे। पूरे मार्ग में उन्होंने ज्योति प्रज्ज्वलित रखी और मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यहां पहुंचकर जब पता चला कि यात्रा स्थगित हो गई है तो वे काफी निराश हुए।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार दिन भर धर्मनगरी मे यात्रा से जाने से पहले श्रद्धालु कटड़ा के मुख्य श्रीधर चौक में अपने रथ के साथ मां का गुणगान करते नजर आए। भक्तों का कहना है कि कठिन यात्रा के दौरान उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से सभी सुरक्षित और सकुशल दरबार तक पहुंचे। मध्य प्रदेश खंडवा से आए यात्रियों ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि श्रद्धा, विश्वास और मां के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उनका कहना था कि मां के दरबार में ज्योति जलाकर ही उनकी यात्रा पूर्ण मानी जाती है।
स्थानीय लोग और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु भी इस अनूठी पदयात्रा को देखकर भाव-विभोर हो गए। महिला श्रद्धालु रुकमणी दीदी, कला दीदी, मंजू दीदी, लीला दीदी, रेशम दीदी, आशा दीदी आदि ने कहा कि श्राइन बोर्ड से मांग है कि माता वैष्णो देवी की यात्रा जल्द शुरू की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें