फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

Fri, 05 Sep 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
पैंथल ब्लॉक की ककड़ियाल पंचायत में बैठक में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे लोगों को आश्वासन देते विध
विज्ञापन
कटड़ा। हाल ही में क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई और राहत कार्यों को लेकर स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा ने वीरवार को सामुदायिक भवन ककड़याल में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने अपने-अपने सुझाव और समस्याएं साझा कीं। बैठक में नायब तहसीलदार पैंथाल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कटड़ा, एईई पीडीडी कटड़ा, एईई सिंचाई विभाग, एईई पीएचई कटड़ा, बीडीओ पैंथाल, चौकी अधिकारी कक्डयाल, सरपंचों और कई पंचायतों से आए लोगों की भारी उपस्थिति रही।
स्थानीय लोगों ने विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने बिजली, पानी, सड़क और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर अपनी मांग रखी। कई पंचायतों के सरपंचों ने गांवों में गिरे मकानों, क्षतिग्रस्त सड़कों और टूटे अन्य स्थान की जानकारी साझा की और शीघ्र बहाली की अपील की। विधायक बलदेव राज शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें