उधमपुर एयरफोर्स में मौजूद एसएमवीडीयू के एनसीसी के कैडेट।
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के एयर एनसीसी कैडेट्स के एक दल ने हाल ही में उधमपुर में 1 जम्मू-कश्मीर एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी में भाग लिया। यह पहला शिविर था जिसमें क्षेत्र भर के विभिन्न संस्थानों के 334 कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट चारवी ठाकुर ने वरिष्ठ कैडेट के रूप में नेतृत्व के साथ अपने साथियों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया। कैडेट्स ने शारीरिक प्रशिक्षण पीटी, ड्रिल सत्र और सैद्धांतिक कक्षाओं सहित एक संरचित कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें उड़ान के सिद्धांत, एयरो इंजन, एयर विंग प्रक्रियाएं, हथियार प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता, और प्राथमिक चिकित्सा जैसे विषय शामिल थे। शिविर के दौरान कैडेटों के नेतृत्व, टीम वर्क और रचनात्मक क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एसएमवीडीयू के कैडेटों ने पोस्टर मेकिंग, गेम्स प्रतियोगिता, फायरिंग प्रतियोगिता ड्रिल स्क्वायर टेस्ट और वाद-विवाद जैसी स्पर्धाओं में असाधारण प्रदर्शन किया। उनके सराहनीय प्रदर्शन की एयर एनसीसी स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ने सराहना की। कैडेट मुक्ति पोरवाल ने “विश्व प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण विषय पर एसडब्लू श्रेणी के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कैडेट साहेर ने आज की दुनिया में सुरक्षात्मक परवरिश महिला सशक्तीकरण के लिए अच्छे से ज्यादा नुकसान करती है विषय पर पहला स्थान हासिल किया।