कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य से कटड़ा कार्यालय में मुलाकात की। विधायक ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने भामाग क्षेत्र के देवीगढ़ से त्रिकुटा पहाड़ियों होते हुए भवन तक जाने वाले पारंपरिक यात्रा मार्ग को दोबारा खोलने की मांग की। यह मार्ग कोविड-19 महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। उन्होंने श्राइन बोर्ड की गवर्निंग काउंसिल (स्पोर्ट्स) में कटड़ा क्षेत्र से किसी योग्य स्थानीय खेल प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग की। सीईओ ने विधायक के दोनों मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, दोनों विषय जनहित से जुड़े हैं। बोर्ड स्तर पर इन प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद