कटड़ा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने मंगलवार को पंचायत डेरा बाबा, लाटोरी-धनोरी और सूल का दौरा कर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
उन्होंने 80 लाख रुपये की लागत से डेरा बाबा से कांजली तक सड़क के मैकाडमाइजेशन कार्य का उद्घाटन किया। यह कार्य कैपेक्स बजट 2025-26 के तहत किया जा रहा है।
विधायक निधि से 9.14 लाख रुपये की लागत से एससी मोहल्ला (वार्ड-4) तक ट्रैक्टर रोड के निर्माण का शुभारंभ किया। साथ ही बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर और नए हैंडपंप का लोकार्पण किया गया। हाल ही में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई धनोरी-ददुआ सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रियासी सहित पूर्व सरपंच बोधराज, सुखदेव सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद