कटड़ा। धर्मनगरी में बाणगंगा मार्ग पर दुकानें चलाने वाले कारोबारी विधायक बलदेव राज शर्मा के नेतृत्व में रविवार को एसडीएम पीयूष दोत्रा से मिले। इस दौरान विधायक ने विगत दिनों जारी किए एक आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विधायक शर्मा ने बताया कि हाल ही में लगातार हुई बारिश तथा भूस्खलन के बाद बाणगंगा मार्ग पर स्थित होटल, दुकानें तथा धर्मशालाएं आदि बंद करने के एसडीएम ने आदेश जारी किए थे। अब मां वैष्णो देवी की यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। इसको लेकर व्यवसायी वर्ग ने एडवोकेट कुलदीप दुबे के नेतृत्व में विधायक के साथ मुलाकात की और अपील की कि वह इस आदेश को रद्द कराने में उनकी सहायता करें।
विज्ञापन
विधायक के नेतृत्व में एडवोकेट दुबे के साथ प्रभावित कारोबारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने जल्द मामला हल करने का आश्वासन दिया है।