फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में मिली लापता महिला, ट्रेन में बिठाकर मध्यप्रदेश के विक्रमगढ़ भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। रेलवे स्टेशन पर मानवता की मिसाल देखने को मिली। टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से मध्यप्रदेश की बुजुर्ग महिला सुरक्षित परिवार तक पहुंच गई। कर्मचारी कमलकांत ने पूछताछ कार्यालय के समीप बुजुर्ग को परेशान देखा। बातचीत करने पर पता चला कि वह भीड़ कारण परिजन से बिछड़ गई थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की सूचना जीआरपी को दी। रेलवे प्रशासन और जीआरपी के संयुक्त प्रयास से महिला की पहचान मध्यप्रदेश के विक्रमगढ़ निवासी के रूप में हुई। इसके बाद फोन कॉल के माध्यम से परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला को सुरक्षित स्वराज एक्सप्रेस में विक्रमगढ़ के लिए रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन और जीआरपी की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की यात्रियों और महिला के परिजन ने सराहना की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू उचित सिंघल ने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें