कटड़ा। हरियाणा से परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आई एक किशोरी की भवन मार्ग स्थित हिमकोटि क्षेत्र में हृदय गति रुकने से रविवार को मौत हो गई। उसकी पहचान मुस्कान कुमारी (17) पुत्री लक्ष्मण निवासी 270/10 आदेश नगर, सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक किशोरी भवन की ओर जा रही थी तभी हिमकोटि क्षेत्र में सत्या भोजनालय के पास वह अचानक अचेत हो गई। पुलिस के साथ श्राइन बोर्ड के जवानों ने उसे उठाकर अर्धकुंवारी स्थित डिस्पेंसरी में पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हृदय गति रुकने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया। संवाद