फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भीषण गर्मी में जयकारों से गूंज रहा मां वैष्णो का दरबार

Sun, 09 Jun 2024 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड पर 33500 भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर हुए रवाना
विज्ञापन

साफ मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवा रही बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। गर्मी पर आस्था भारी पड़ रही है। वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को शाम छह बजे तक करीब 33500 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां के जयकारों से दिनभर गूंजता रहा। मौसम साफ रहने से हेलिकॉप्टर सेवा बहाल रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीकेंड पर शुक्रवार को 40700 भक्तों ने मां वैष्णो के दर्शन किए थे। वहीं, शनिवार को शाम छह बजे तक 33500 भक्त जयकारे लगाते हुए मां के दरबार की ओर प्रस्थान कर चुके थे। दिनभर पंजीकरण कक्ष के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मौजूदा समय में भवन के मौसम में काफी सुधार हुआ है। तापमान सुबह और शाम को सामान्य बना हुआ है। इसका श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। दिनभर हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही। इसके अलावा भी श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी, पिट्ठू की मदद से दरबार की ओर जयकारे लगाते बढ़ते रही। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां के जयकारों से गूंजता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें