कटड़ा। धर्मनगरी में सप्ताहांत समाप्त होते ही रौनक में कमी आई है। सोमवार को शाम पांच बजे तक लगभग 25 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे। दिनभर मौसम साफ और सुहावना बना रहा जिससे यात्रा सुचारु रही। श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे के साथ भवन की ओर बढ़ते गए। यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा नहीं आई और श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन हो रहे हैं। संवाद