फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 19 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ और सुहावना बना रहा जिसके चलते श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दिनभर श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ भवन की ओर रवाना होते रहे। शाम 5 बजे तक करीब 19 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर आरएफआईडी कार्ड ले चुके थे। भवन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और पुलिस व श्राइन बोर्ड के कर्मचारी श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सेवाएं दिनभर सुचारु रूप से चलती रहीं। कटड़ा से सांझीछत तक हेलिकॉप्टर सेवा लगातार जारी रही, वहीं बुजुर्गों और बच्चों के लिए बैटरी कार उपलब्ध रही। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भवन से भैरव घाटी तक रोपवे सेवा का लाभ उठाया। यात्रा मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।
कटड़ा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर रौनक रही। होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें