फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रात को हिमकोटि मार्ग पर हुआ भूस्खलन, सुबह आवाजाही हो पाई बहाल

विज्ञापन
हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन से गिरे पत्थर
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के हिमकोटि यात्रा मार्ग पर शनिवार देर रात एक बार फिर से भूस्खलन हो गया। मध्यरात्रि लगभग 1:30 बजे कटड़ा से अर्धकुंवारी होते हुए हिमकोटि मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। मलबास और बड़े पत्थर गिरने से आवाजाही को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बैटरी कार सेवा और पैदल यात्रा करते हैं जिससे यह मार्ग यात्रा का एक प्रमुख हिस्सा बन चुका है। घटना के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड के कर्मचारी आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर राहत और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।
रातभर चले सफाई अभियान के बाद सुबह लगभग 7:00 बजे तक मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए सुरक्षित घोषित कर दिया गया। बैटरी कार सेवा को भी फिर से सुचारु कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। श्राइन बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रा सुचारु रूप से जारी है और सभी मार्ग खुले हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें