कटड़ा। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाणगंगा पुलिस टीम ने केरी में नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। चालक राकेश शर्मा निवासी अखनूर से 17 ग्राम हेरोइन और पीछे बैठे विकास कुमार से प्रतिबंधित प्रेगाबालिन की 1500 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संवाद