फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति के लिए अनुष्ठान

विज्ञापन
अर्धकुंवारी के पास हाल ही में भूस्खलन में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आ​त्मिक शांति के लिए अ
विज्ञापन
कटड़ा। वैष्णो देवी के पारंपरिक मार्ग पर अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास बीते 26 अगस्त को भूस्खलन में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति के लिए रविवार को अनुष्ठान किया गया।
विज्ञापन

इस विशेष अनुष्ठान में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी, प्रकांड पंडित तथा सुरक्षा बल के अधिकारी शामिल हुए। विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हवन किया गया। मां वैष्णो देवी से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को शांति और आगामी दिनों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन

बता दें कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। श्राइन बोर्ड ने इसी स्थल पर विशेष अनुष्ठान किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें