फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा के गांव सेरली के लड़के ने जर्मनी में रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के होनहार तीरंदाज हृतिक शर्मा रजत पदक जीता कर जिला रियासी के साथ जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

हृतिक गांव सेरली वार्ड नंबर छह, तहसील कटड़ा जिला रियासी के रहने वाले हैं। वह भारतीय तीरंदाजी टीम का हिस्सा थे जिसमें उनके साथ हरियाणा के कुशल दलाल और महाराष्ट्र के साहिल राजेश यादव भी शामिल थे। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। हृतिक शर्मा वर्तमान में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कटड़ा स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह अब तक शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। इनमें खेलो इंडिया, राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल, 36वीं व 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, 19वीं एनटीपीसी सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप, जम्मू-कश्मीर यूटी आर्चरी चैंपियनशिप तथा सेकेंड नटीपीसी चैंपियनशिप प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें