फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कटड़ा में हस्तनिर्मित कलाओं का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। पीएम श्री राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम का संचालन हस्तशिल्प सेवा केंद्र उधमपुर की सहायक निदेशक अंबिका संब्याल के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं के प्रति रुचि बढ़ाना, कौशल विकास को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न पारंपरिक कला विधाओं के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य उषा डोगरा ने संसाधन व्यक्तियों के प्रयास की सराहना करते हुए छात्राओं को रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं को ज्वेलरी मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, एम्ब्रॉयडरी, लिप्पन आर्ट, क्रोशिया क्राफ्ट सहित विभिन्न हस्तनिर्मित कलाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। लाइव डेमो के माध्यम से छात्राओं ने नई तकनीकों को सीखा और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए जिन्हें शिक्षकों ने खरीदकर उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें