फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वर्णकारों ने वैष्णो मंदिर में नकली चढ़ावे पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के चढ़ावे को लेकर स्वर्णकार एसोसिएशन जम्मू ने चिंता जताई है। पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील की है। प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि हाल के दिनों में नकली चांदी के चढ़ावे के मामले सामने आए हैं जिससे आस्था को ठेस पहुंच रही है। कुछ गैर पंजीकृत विक्रेता सस्ते और नकली उत्पाद बेचकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। श्रद्धालु केवल पंजीकृत और प्रमाणित दुकानदारों से ही चांदी सहित अन्य धार्मिक सामग्री की खरीदारी करें। इसके लिए 17 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त और संपर्क विवरण पर आधारित दस्तावेज जारी किया गया। साथ ही प्रशासन से मांग है कि बाजार में नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें