फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुहावने मौसम में जयकारों से गूंज रहा मां का त्रिकुटा भवन

Mon, 12 Aug 2024 03:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
23 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना
विज्ञापन

धुंध के चलते प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। बारिश के चलते धर्मनगरी सहित त्रिकुटा भवन क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया है। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा पर्वत मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रहा है। शाम छह बजे तक करीब 23600 भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने के चलते रविवार को दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही, जिसका भक्त लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा भी श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही भवन सहित धर्मनगरी में बादल छाए रहे। वहीं, शनिवार रात को हुई बारिश का असर रविवार को भी देखने को मिला है। भवन क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 29500 श्रद्धालुओं ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए थे। वहीं, रविवार को शाम छह बजे तक ऑनलाइन सहित 23600 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें